हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को हरिद्वार के प्रमुख क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेलाधिकारी ने तुलसी चौक, रेलवे स्टेशन, अपर रोड और हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीवरेज लाइन निर्माण, सड़कों के अनुरक्षण और आंतरिक गलियों के सुधार कार्यों को निर्धारित समय सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और स्थानीय हितधारकों से संवाद कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- कुंभ में व्यापार मं...