हरिद्वार, जनवरी 5 -- कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर उठ रही आवाज पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस विषय पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी चिंतन और मंथन की जरूरत है। हरिद्वार में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहले से ही गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है, लेकिन कुंभ क्षेत्र को लेकर जो मांग सामने आई है, उस पर व्यापक विचार जरूरी है। रावत ने अंकिता हत्याकांड पर कहा कि यह राजनीतिक विषय नहीं है। लेकिन, अंकिता से गलत मांग की गई, जिसका उसने विरोध किया और उसकी हत्या कर दी गई। यह समाज के लिए बहुत शर्मसार और हृदय को चीरने वाली घटना है। देश-विदेश में उत्तराखंड की विशेष पहचान है। इसे देवभूमि कहा जाता है। सज्जनता और सौहार्द इसकी पहचान है, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.