हरिद्वार, जून 13 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत शहर की पांच प्रमुख सड़कों का मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य 4.10 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड सिंचाई विभाग हरकी पैड़ी क्षेत्र, गौरी शंकर क्षेत्र, कनखल क्षेत्र और ज्वालापुर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम करेगा। कार्यों के लिए विभाग ने निविदा आमंत्रित करी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों का पुनर्निर्माण काम शुरू होगा। धर्मनगरी में उत्तराखंड सिंचाई विभाग हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीमगोड़ा मार्ग, गौरी शंकर क्षेत्र में काली मंदिर से गौरी शंकर से तिरछा पुल अंडरपास मार्ग, कनखल क्षेत्र में संजय नहर की बराबर में गुलाब बाग मार्ग और जगजीतपुर बाय नहर मार्ग और ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक चौक ...