हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। आगामी हरिद्वार कुंभ मेला 2027 को सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों से संत समाज को अवगत कराया गया। इस दौरान मेला प्रशासन और संतों के बीच विस्तृत संवाद हुआ तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर सुझाव भी लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कुंभ तैयारियों को लेकर अखाड़ों एवं संत समाज के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है, ताकि सभी व्यवस्थाएं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप सुनिश्चित की जा सकें। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न प्रमुख अखाड़ों एवं संत-महात्माओं से भेंट कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- कुंभ की तैयारियों को लेकर संत समाज से संवाद कर लिए सुझाव अधिकारियों ने श्री...