हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयसीमा में पूरा कराने और विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के कामकाज पर लगातार नजर रखने के लिए कुंभ मेला प्रशासन ने 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रोशनाबाद में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। यहां से कुंभ से जुड़े कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और मौके की स्थिति की नियमित निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- कुंभ क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देशकंट्रोल रूम की जिम्मेदारी कंट्रोल रूम के संचालन की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंप दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत को नोडल अधिकारी और उप मेलाधिकारी कुंभ मेला-2027 आकाश जोशी को अनुश्रवण अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अधीक्षण अभियंता, तकनीकी सेल...