देहरादून, जुलाई 18 -- हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा, आरएसएस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हरिद्वार में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कुंभ कार्य, सती कुंड कार्य आदि पर सरकार, प्रशासन श्वेत पत्र जारी करे। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। मंदिरों में चंदा चोरी हो रही है। सबूत मिटाने के कार्य हो रहे हैं। बद्रीनाथ में चोरी मामले में हेमंत द्विवेदी का इस्तीफा होना चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा आरएसएस चंदे के डकैत है। दस वर्षों की सरकार चढ़ावा चंदा में भी श्वेत पत्र लाये। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ही सती कुंड के कार्य पर सवाल उठा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...