हरिद्वार, जून 25 -- कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कुंभ क्षेत्र में चल रही सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यस्थलों पर संसाधन, मशीनरी और वाहनों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए। गुरुवार को एचआरडीए सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मेलाधिकारी ने हरिद्वार बाईपास-रिंग रोड, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर, हरिद्वार-नगीना राष्ट्रीय राजमार्ग तथा शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुधार कार्यों समेत कुंभ क्षेत्र में संचालित सभी एनएच परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। यह भी पढ़ें- कुंभ और कांवड़ से प...