बेगुसराय, मार्च 17 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। क्लस्टर फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन के अंतर्गत सरसों की उन्नत किस्म राजेंद्र सुफलाम-1 पर कृषक प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के सौजन्य से मंगलवार को कुंभी गांव में किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से तिलहन एवं अन्य फसलों की उत्पादकता बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना बताया गया है। इस कार्यक्रम में करीब 100 किसानों ने भाग लिया। खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम पाल ने किसानों को सरसों की उच्च उपज देने वाली किस्मों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से राजेंद्र सुफलाम-1 की विशेषताओं, इसकी अधिक उत्पादन क्षमता तथा इसके वैज्ञानिक प...