किशनगंज, जून 11 -- किशनगंज। एक संवाददाता राजस्थान के मुकुंदगढ़ कस्बा स्थित कुंभ नाथ दरबार के महंत डॉक्टर शैलेंद्र नाथ गिरी बाबा के बुधवार को किशनगंज पहुंचने पर सप्त ऋषि ब्राह्मण समाज द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। शहर के तेघरिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर शाह सप्त ऋषि भवन में डॉ. शैलेंद्र नाथ बाबा का माला पहनाकर एवं जयकारा लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सप्त ऋषि भवन के अध्यक्ष बजरंगलाल पारीक पंडित उत्तमचंद उपाध्याय मुकुंद रिनवा आदि द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनिल लूणीया, पूर्व अध्यक्ष शरद कानोडीया, सचिव ऋषि अग्रवाल ने भी अभिनन्दन किया। इस अवसर पर बातचीत में कुंभनाथ दरबार के महंत डॉक्टर शैलेंद्र नाथ अघोरी बाबा ने बताया कि सनातन संस्कृति को बचाना बहुत जरूरी है और सनातन संस्कृति का व्यापक स्त...