मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- खतौली। शनिवार को कुंद कुंद जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ एवं क्रीड़ाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्राचार्या ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये अनुशासन और टीम भावना का भी संचार करते हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्रा वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता लवी मोतला, बीए द्वितीय वर्ष एवं उपविजेता शिवी, बीए द्वितीय वर्ष रही। छात्र वर्ग की बैडमि...