मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- कुन्द कुन्द जैन (पीजी) कालेज के वाणिज्य विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्पण जैन, मानसिक रोग विशेषज्ञ, मुजफ्फरनगर, समारोह गौरव अमित चौधरी, ब्लाक प्रमुख, सदर, मुजफ्फरनगर, अतिविशिष्ट अतिथि राजू अहलावत ने किया। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष योगेश चन्द जैन, मनोज कुमार जैन, सचिव मुकेश कुमार जैन, उपसचिव नमन जैन, नीरज जैन, दीपक कुमार जैन, डा आशा जैन एवं प्राचार्य, प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ एवं विभागाध्यक्ष डा शिवानी चौधरी को प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेट कर किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विभाग के शिक्षक रीच...