फिरोजाबाद, जून 29 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव पंखे के कुंदे से लटका मिला। सात माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। ससुरालीजन शव को छोड़कर घर से फरार हो गए। मृतका की मां पति सहित अन्य ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जिला आगरा के थाना बाह के जुहालपुरी निवासी 25 वर्षीय नेहा उर्फ भोलो पुत्री सलीम की सात माह पूर्व थाना दक्षिण के मोहल्ला टीला निवासी समीर पुत्र इसरार के साथ शादी हुई थी। सोमवार सुबह छह बजे नेहा का शव कमरे में लगे पंखे के कुंदे से लटका मिला। ससुरालीजन जागे तो खलबली मच गई। यह भी पढ़ें- कुंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची उससे पहले ही ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर ...