गंगापार, मार्च 25 -- कौंधियारा थाना अंतर्गत जारी चौकी के मैदा ग्राम निवासी कुंदेश्वर सिंह पुत्र महेश सिंह को संयुक्त सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी छा गई है। वहीं पर जनपद के ऑल इंडिया ईपीएफओ कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया जिसमें चंद्रभानु गुप्ता को अध्यक्ष, कैलाश नाथ मिश्र को उपाध्यक्ष तथा मुस्कान गुप्ता को संयुक्त सचिव महिला के पद पर चुना गया। जिसमें सदस्यों के रूप में शिवम अग्रवाल, अतुल चौधरी, पूजा पाठक, शिवम सिंह और रामस्वरूप को चयनित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...