चतरा, मई 14 -- कुंदा, प्रतिनिधि। नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए चतरा पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसी कड़ी में बुधवार को कुंदा मॉडल विद्यालय में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए दिखाया कि कैसे नशा एक व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। थाना प्रभारी शमी अंसारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताएं उन्होंने कहा कि नशा सेहत, करियर और भविष्य तीनों को खत्म कर देता है। अंसारी ने छात्रों से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने परि...