कुंदा में जेसीबी ऑपरेटर यूनियन की बैठक, मासिक और दैनिक मजदूरी तय
चतरा, मई 21 -- कुंदा प्रतिनिधि कुंदा बाजार टांड स्थित देवी मंडप प्रांगण में बुधवार को जेसीबी ऑपरेटर यूनियन संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑपरेटरों के वेतन और काम की शर्तों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष मनोज यादव ने की। सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब से जेसीबी मालिकों को अपने ऑपरेटरों को प्रति माह 22,000 वेतन देना अनिवार्य होगा। वहीं जो ऑपरेटर दैनिक मजदूरी पर काम करेंगे, उन्हें प्रतिदिन 1,000 का भुगतान किया जाएगा। यूनियन ने साफ किया कि यह दरें न्यूनतम हैं, इससे कम पर कोई भी ऑपरेटर काम नहीं करेगा। यह भी पढ़ें- चार सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों की हड़ताल यूनियन संघ के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जेसीबी ऑपरेटरों की यह मांग पूरी तरह जायज है। लगातार महंगाई और जोखिम भरे काम को देखते हुए वेतन बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.