चतरा, अप्रैल 12 -- कुंदा प्रतिनिधि ।जनता हाई स्कूल में कांग्रेस पार्टी की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप मुख्य रूप से उपस्थित हुए और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए समर्पित ढंग से कार्य करने का आह्वान किया। हर पंचायत एवं बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने की बात जिलाध्यक्ष नें कही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अकबूल अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष पृथ्वी गंझु,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र भोक्ता,अनिल यादव,अनिल कुमार यादव,मुनरिका यादव संतोष मुंडा, चनारिक गंझु, हरी गंझु, उमेश यादव समेत कई अन्य बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्...