कुंदा मुखिया ने सार्वजनिक स्थल पर लगाई सिटिंग चेयर
चतरा, जून 23 -- कुंदा, प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास और जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कुंदा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु के नेतृत्व में मंगलवार को पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का कायाकल्प करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर सीमेंटेड सिटिंग चेयर (बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां) लगाई गईं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर बैठने और आपस में जुड़ने के लिए एक बेहतर माहौल प्रदान करना है। इन सीमेंटेड कुर्सियों का निर्माण और स्थापना 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के माध्यम से की गई है। सरकारी फंड का सही और पारदर्शी उपयोग करते हुए मुखिया मनोज कुमार साहु ने ग्राम विकास की इस योजना को धरातल पर उतारा है, जिससे सीधे तौर पर आम जनता को लाभ मिलेगा।मुखिया ने कहाहमारा मुख्य उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.