चतरा, फरवरी 23 -- कुंदा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के निर्देशानुसार कुंदा थाना में रविवार को नि:शुल्क विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कई मामलों में आपसी सुलह-समझौता किया गया। इस अवसर पर लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान की गई और उनके मामलों का समाधान करने का प्रयास किया गया। अधिकार मित्र अजित कुमार ने कहाँ की विधिक शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना है। शिविर में एएसआई अशोक मंडल, समाजसेवी संतोष यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.