बदायूं, मार्च 16 -- ग्राम कुंदावली में आयोजित वार्षिक मेला श्रीनटवाबा महाराज का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार लीडर पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता कुलदीप कुमार एडवोकेट जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से लोग मेले में पहुंचे। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए बड़े व छोटे झूले, खेल-कूद के साधन तथा मिठाई व अन्य सामान की कई दुकानें सजाई गई हैं, जिससे मेले में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। मुख्य अतिथियों ने मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी यह मेला इसी प्रकार सफलतापूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.