पलामू, मई 28 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। प्रखंड की कुंदरी पंचायत स्थित आंबेडर चौक में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को ग्रामीणों ने पानी टंकी में तालाबंदी कर प्रशासन और पेयजल विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों की शिकायत है कि जिस पानी टंकी से लगभग 40 से 50 घरों में नियमित जलापूर्ति होनी चाहिए, उसका उपयोग एक परिवार निजी खेती और घरेलू कार्यों के लिए किया जा रहा है। टंकी के पास रहने वाले पवन मेहता मनमाने तरीके से पानी खोल देते हैं, जिससे अन्य घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी पेयजल योजना का निजी उपयोग बंद कराया जाए और टंकी परिसर से अतिक्रमण हटाया जाए। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है...