मुरादाबाद, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर पर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न लोगों के आवास पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान विधायक रामवीर लोगों के साथ गले मिलकर ईद की खुशियों में शामिल हुए। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह नगर निवासी सभासद नज़ीर अहमद व भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला उपाध्यक्ष हाजी इमरान के घर भी पहुंचे ,जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने इमरान और उनके परिवार को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि त्योहार समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर होते हैं और हमें मिलजुल कर इन्हें मनाना चाहिए। इस दौरान स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को ईद की ब...