मुरादाबाद, जून 4 -- क्षेत्र के दुपेड़ा एवं नवाबपुरा में कुन्दरकी विधायक रामवीर सिंह ने गुरुवार को नवाबपुरा और दुपेड़ा में सड़कों का शिलान्यास किया। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ग्राम नब्बानगला में दोलारी रेलवे फाटक से नवाबपुरा तक नवनिर्माण कार्य 223.49 लाख रुपए में होना है। ग्राम दुपेड़ा में राम भरोसे के मकान से जगरमपुरा संपर्क मार्ग तक निर्माण 41.32 रुपए में होना है। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं इसीलिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ रही है। क्षेत्र की सड़कें विकास को नई गति देंगी। लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान टिंकू रवि कुमार जय सिंह, मक्खन सिंह, चिराग अली, सर...