मुरादाबाद, मई 12 -- बारिश के बाद मंगलवार को हुई कुंदरकी क्षेत्र में जलभराव की समस्या ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य गेट से लेकर गांव हरयाना को जाने वाले मार्ग तक जगह-जगह पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाने से लोगों में नगर पंचायत और ज़िम्मेदारों के प्रति नाराजगी देखने को मिली। कुंदरकी सीएचसी के मुख्य प्रवेश द्वार पर बारिश का पानी जमा होने से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। लोगों को पानी के बीच ईंटों और किनारों का सहारा लेकर सावधानी से निकलना पड़ा। यह भी पढ़ें- जलजमाव से लोग बेहाल बगडहरा के लोग परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है और थोड़ी सी बारिश होत...