मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और कथित अनियमितताओं को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों के दुर्व्यवहार समेत ओर भी अन्य आरोप लगाए। करीब दो घंटे चले धरने के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। बताया गया उपजिलाधिकारी बिलारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं धरने के दौरान सीएचसी प्रभारी सौरभ बरतारिया भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। वार्ता के दौरान सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल से जुड़ी कमियों को जल्द दूर करने और व्यवस्थाएं सुधारने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...