मुरादाबाद, फरवरी 27 -- पवित्र माह रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की और देश व दुनिया में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआएं मांगीं। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में रौनक देखने को मिली। तय समय पर बड़ी संख्या में रोज़ेदार नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज़ से पूर्व उलेमाओं ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत और आत्मसंयम का है। रोजे की हालत में इंसान के हाथ, पैर, आंख, जुबान सहित सभी अंगों का भी रोजा होता है, इसलिए हर बुराई से बचते हुए नेक रास्ते पर चलना चाहिए। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने अपने गुनाहों से तौबा की और सभी के लिए दुआए खास मांगी। महिलाओं ने भी घरों में रहकर नमाज अदा की और इबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.