कुंदरकी में मां की मौत के पांचवें दिन बेटी का भी निधन
मुरादाबाद, जून 23 -- नगर के मोहल्ला नुरुल्ला में एक ही परिवार में पांच दिनों के भीतर दो मृत्यु से मातम छा गया। मां की मौत का गम अभी ताजा ही था कि पांच दिन बाद मंगलवार को बेटी की भी मौत हो गई। पांच दिन में दो जनाजे उठने से परिवार में चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नुरुल्ला निवासी शफीक कुरैशी पेशे से होटल संचालक हैं। उनकी पत्नी नियाजमीन (43) लंबे समय से बीमार थीं। उपचार के लिए उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी 23 वर्षीय पुत्री अलवीना मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रुकी हुई थी। उपचार के दौरान पांच दिन पहले नियाजमीन का निधन हो गया था। मां के निधन के बाद अलवीना गहरे सदमे में चली गई। परिजनों के अनुसार वह लगातार अपनी मां को याद कर रोती रहती थी और उसने खाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.