मुरादाबाद, फरवरी 3 -- कुंदरकी,मैनाठेर व ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार की रात रहमत, बरकत और मग़फिरत की मुबारक रात शब-ए-बरात पूरी अकीदत, एहतराम और शांति के माहौल में मनाई गई। इस पाक रात पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह की इबादत में रात गुजारी और अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए, अमन-चैन और मुल्क में भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। शब-ए-बरात की रात नगर की आला हजरत मस्ज़िद,क़ाज़ी वाली मस्ज़िद ,मुगलों वाली मस्ज़िद ,एक मीनार वाली मस्ज़िद ,साबरी मस्ज़िद, लाल मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई। नमाज़-ए-इशा के बाद नफ्ल नमाज़, कुरआन-ख्वानी और दुआओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। उलेमाओं और इमामों ने शब-ए-बरात की फज़ीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह रात अल्लाह की रहमत के दरवाज़े खुलने और बंदों की तक़दीर लिखे जाने की रात है। उन्होंने लोगों से गुनाहो...