मुरादाबाद, फरवरी 25 -- बुधवार को नगर व आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण से झोलाछापों में हड़कंप मच गया। कई मौके से भाग खड़े हुए जबकि कुछ को विभागीय टीम ने अस्पताल से ही पकड़ा। बुधवार दोपहर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गूलर तिराहा और सैफी वाली पुलिया के पास संचालित अवैध अस्पताल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अस्पताल में रखी दवाइयाँ और ओटी में उपयोग होने वाले उपकरण टीम ने विभागीय वाहन में भरवाकर जब्त कर लिए। विशेष रूप से एक अस्पताल के गेट पर ताला लगा था। अधिकारियों ने हाथ से गेट झकझोर कर खोलने की कार्रवाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अवैध अस्पताल में मौजूद मरीजों को टीम ने निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। छापेमारी के दौरान अस्प्त...