मुरादाबाद, जुलाई 5 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव मिलक बूजपुर आशा निवासी पिता ने अपने पुत्र के लापता होने और ईंट भट्ठा स्वामी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपा है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा फईम भट्टे पर मजदूरी करता था जिसके करीब 60 हजार रुपये मज़दूरी के बकाया थे। आरोप है कि 30 जून को फईम बकाया पैसे लेने भट्ठे पर गया था, आरोप है कि जहां भट्टा मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज के करते मारपीट की और मोटरसाइकिल छीन कर उसे बंधक बनाकर रखा। परिजनों का कहना है कि 1 जुलाई को फईम ने घर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी थी ,जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि मजदूरी के रुपये हड़पने की नीयत से उसके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने शिकायत पत्र देकर बेटे की बरामदगी और जांच की मांग की है। ...