मुरादाबाद, मई 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घरेलू सामान लेने बाजार गई महिला दो दिन बाद भी घर वापस नहीं लौटी, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। गांव कमालपुर फतेहाबाद निवासी सकलेन ने बताया कि उनकी पत्नी शबाना गुरुवार दोपहर घर से कुंदरकी बाजार के लिए निकली थीं। उन्होंने बताया कि शबाना ने बच्चों से जरूरी सामान लेने की बात कही थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। वहीं महिला के देर तक घर न लौटने पर परिजन घबरा गए और अपने आस-पास तलाश शुरू की लेकिन महिला की जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने देर रात महिला के लापता होने की पुलिस को सूचना दी है। लापता शबाना के तीन छोटे-छोटे बच्चे आर्शवी (4 वर्ष),असद(3) और सुभान अली(2) हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.