मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद -आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दो कार आपस में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चंदौसी निवासी जावेद गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा हादसे में बिलारी नगर पालिका के सभासद अभिषेक पांडे भी चोटिल हो गए। गनीमत रही कि उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिस वजह से गुम चोट आई है, वहीं भतीजे गोपेश को भी गुम चोट आई हैं। नगर पालिका के सभासद एडवोकेट अभिषेक पांडे मुरादाबाद से बिलारी लौट रहे थे। बिलारी की ओर से आ रही हाईवे पर कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी उसके बाद सभासद अभिषेक पांडे की कार से टकरा गई। जब हादसा हुआ उसके कुछ इस समय बाद सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान मुरादाबाद की ओर रवाना हो रहे थे, उन्होंने हादसा देखते ही अपनी गाड़ी रूकवाई और घायलों का हाल-चाल जाना जहां, जहां उन्होंने गंभीर घाय...