मुरादाबाद, जनवरी 2 -- कुंदरकी क्षेत्र के सीलपुर-ढकिया मार्ग पर शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिनके गंभीर चोटें आईं। कुंदरकी निवासी मोहम्मद ज़फर अपने भतीजे के साथ बहन के घर सीलपुर से वापस कुंदरकी लौट रहे थे, वहीं दूसरी ओर ढकिया निवासी अब्दुल करीम मुरादाबाद से काम कर घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद एम्बुलेंस और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को कुंदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए देर रात दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी,...