मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- मैनाठेर क्षेत्र के गागन तिराहे पर रविवार शाम बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख व प्रखंड संयोजक के नेतृत्व में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही बर्बर घटनाओं के विरोध में नारेबाजी की और विश्व समुदाय से इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाने की अपील की। साथ ही सरकार से बांग्लादेश के नेताओं को कड़ा संदेश देने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान "वंदे भारत और भारत माता की जय" के जयकारे भी लगाए गए। जिला गौ रक्षा प्रमुख राहुल चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, सरकार को इसका सख्त विरोध दर्ज कराना चाहिए। प्रदर्शन में बजरंग दल से जुड़...