कुंदरकी में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की मेरठ में मौत
मुरादाबाद, मई 19 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पत्नी से विवाद के बाद पति प्रवीण चौधरी ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी,गंभीर हालत में उनको मेरठ रेफर किया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बिलारी के बहादुरपुर के रहने वाले 42 साल के प्रवीण का पत्नी से विवाद चल रहा था, प्रवीण ने प्रेम विवाह किया था। इधर कुछ समय से उनकी पत्नी प्रीति से अनबन चल रही थी, सोमवार को वह मोटरसाइकिल से कुंदरकी के बाहपुर में ससुराल से पत्नी को बुलाना गया था,जहां पत्नी के जाने से इंकार पर प्रवीण ने सड़क पर आकर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, आग से तड़पता देख राहगीरों ने उनको पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया,जहां सोमवार रात प्रवीण को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया,जहां मंगलवार को प्रवीण की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.