मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- क्षेत्र में मंगलवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। पूर्व विधायक हाजी रिज़वान के करीब 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई। मंगलवार को ग्राम इधनपुर-फरेदी मार्ग स्थित पूर्व विधायक के खेतों में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक के परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज़ हवाओं और ऊंची लपटों के कारण आग पर काबू नही पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेत के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.