कुंदरकी में नियम विरुद्ध धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए गए
मुरादाबाद, मार्च 24 -- नगर क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने शासन के निर्देशों के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर नियमों के विरुद्ध लगे लाउडस्पीकर उतरवाए। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी इस तरह की कार्रवाई कई बार की जा चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर बाद में दोबारा लाउडस्पीकर लगा दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि हटाए गए लाउडस्पीकर दोबारा लगाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि शासन के निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.