मुरादाबाद, मार्च 19 -- नवरात्र पर गुरुवार को नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें सिर पर कलश रखकर महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ रही थीं। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। झांकियों को देखने के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वहीं नवरात्रि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.