मुरादाबाद, मई 24 -- थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भीकनपुर कुलबाड़ा में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक घर से नगदी व जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया, जबकि दूसरे घर में परिजनों के जाग जाने पर चोर मौके से फरार हो गए। गांव निवासी स्वर्गीय माजिद की पत्नी अरमाना अपने छह बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थीं। देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने कमरे की दीवार में कूमल लगाकर अंदर प्रवेश किया और 15 हजार रुपये की नगदी, 15 जोड़ी कपड़े, सोने का पेंडल, बाली व पाजेब समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में दीवार काटकर चोरों ने घर से साफ किया हजारों का सामान सुबह कमरे में सामान बिखरा देख अरमाना के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ब...