मुरादाबाद, दिसम्बर 4 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर में मंगलवार देर रात बाइक चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। डींगरपुर निवासी वसीम अपनी बाइक को रोजाना की तरह घर के दरवाज़े पर खड़ा करके सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही मिनटों में बाइक का लॉक खोलकर उसे लेकर फरार हो गया। चोरी की ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी बड़ी सफाई से बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित वसीम ने बताया कि सुबह उठकर जब उसने बाइक गायब देखी तो आस-पास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.