मुरादाबाद, मार्च 24 -- नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित दावते इस्लामी इंडिया के मदरसा फैज़ाने रज़ा में गुरुवार को सुबह 10 बजे से हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप मजलिसे हज व उमरा, दावते-इस्लामी इंडिया की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कैंप में माहिर ट्रेनर हाजी साजिद हुसैन अत्तारी हज पर जाने वाले लोगों को विस्तृत प्रशिक्षण देंगे, इसमें हज के दौरान जरूरी तैयारियों की जानकारियां दी जाएंगी। ट्रेनिंग के दौरान हाजियों को सफर में साथ ले जाने वाले जरूरी सामान, यात्रा के दौरान बरती जाने वाली एहतियातें और पाबंदियों के बारे में बताया जाएगा, साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि अगर पहले मक्का शरीफ जाना हो, तो एहराम कहां से बांधें और अगर पहले मदीना शरीफ जाना हो, तो एहराम कहां से बांधना चाहिए। इसके अलावा तवाफ और सई करने का तरीका, जरूरी मसाइल, हलक और तकसी...