मुरादाबाद, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने कब्रिस्तान की बॉउंड्री बॉल क्षतिग्रस्त कर दी। मामला की जानकारी पर मुस्लिम समाज में गहरा रोष व्याप्त हो गया और सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों के आश्वासन पर लोग शांत हुए। मोहनपुर गांव स्थित मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की करीब 100 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल को अज्ञात लोगों ने गिरा दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने बॉउंड्री टूटी हुई देखी तो आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ कब्रिस्तान परिसर में जुट गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की तथा...