मुरादाबाद, मार्च 21 -- मैनाठेर,कुंदरकी नगर व आस-पास क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी जहां लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए रब की बारगाह में दुआएं मांगीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। ईदगाह के आसपास लगे मेले में बच्चों ने झूलों और अन्य मनोरंजन के साधनों का खूब आनंद लिया। वहीं घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जिनकी खुशबू से पूरा माहौल महक उठा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटी और ईद की खुशियां साझा कीं। दिनभर लोगों के बीच मेल-मिलाप और मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा जो देर शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.