मुरादाबाद, मार्च 18 -- नगर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी ने पथ संचालन के माध्यम से अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला, जिसमें स्वयंसेवक गणवेश में सुसज्जित होकर कतारबद्ध तरीके से चलते नजर आए। हाथों में दंड लिए स्वयंसेवकों ने पूरे मार्ग में अनुशासन और संयम का परिचय दिया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। संचलन के माध्यम से समाज में एकजुटता,संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को बढ़ाते हैं। वहीं कार्यक्रम शांतिप...