मुरादाबाद, अगस्त 1 -- थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में अमरोहा के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा गांव नानपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुआ जब मुरादाबाद की ओर से कुंदरकी जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी आबिद 40 पुत्र हाजी कल्लू के रूप में हुई। आबिद भूसे का कारोबार करते थे और शनिवार को काम के सिलसिले में कुंदरकी जा रहे थे। इसी दौरान गांव नानपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव क...