मुरादाबाद, जनवरी 28 -- विकास खंड कुंदरकी में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा एसआईआर फॉर्म में हुई त्रुटियों के निस्तारण के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। नोटिस मिलने से चिंतित मतदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई,जहां अधिकारियों की तैनाती कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। एसआईआर फॉर्म में त्रुटियों के चलते नोटिस पाने वाले मतदाता बुधवार सुबह से ही विकास खंड कार्यालय पहुंचने लगे। नाम कटने की आशंका और नोटिस का जवाब देने की चिंता के कारण लोगों में बेचैनी साफ देखी गई। इस दौरान महिलाओं व पुरषों की दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। बताया गया मोके पर मौजूद अधिकारियों ने नोटिस धारकों द्वारा प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य वैध दस्तावेजों की गहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.