मुरादाबाद, मार्च 22 -- क्षेत्र के गांव जेतपुर पट्टी स्थित ख़ानक़ाहे जहांगीरी में हज़रत गुलज़ार शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर नाअतो मक़बती मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे का आगाज़ कुरान ए पाक की तिलावत से हुआ, जिसके बाद हम्द और नाअत पेश की गई। शायरों ने अपने कलाम से महफ़िल को रूहानी रंग में रंग दिया और खूब वाहवाही बटोरी। कलाम पढ़ते हुए कहा कि "ज़िन्दगी में जिसने पाई सोहबतें गुलज़ार की, उसको हासिल आज भी हैं क़ुर्बते गुलज़ार की। "उनके दर पर पड़ाव डाला है, मुश्किलों का यह हल निकाला है। "चंद लम्हों में पढ़ा दें जो रमूसे उल्फत, ख़ानक़ाहों के सिवा कोई इदारा न मिला। वहीं मुशायरे का संचालन क़मर कुंदरकीवी ने किया, अंत में सज्जादानशीन शाहिद मियां जहांगीरी ने मुल्क व मिल्लत की खुशहाली के लिए दुआ कराई, जबकि मुशायरा कन्वीनर आकिल जेतपु...