कुंदरकी के चकफ़ाज़लपुर में नमाज़ पढ़ने निकला युवक लापता
मुरादाबाद, मई 17 -- थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक गायब होने से परिजनों में खलबली मची हुई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। गांव निवासी मेहंदी हसन का 19 वर्षीय पुत्र अब्दुल समद शनिवार दोपहर घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नही चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास इलाके में उसकी तलाश शुरू की, मगर देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब्दुल समद का पता नहीं चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बेटे के अचानक लापता होने से परिजनों में मायू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.