मुरादाबाद, जून 12 -- विकास खंड कुंदरकी के ग्राम मलकपुर में आयोजित 'ग्राम चौपाल- गांव की समस्या, गांव में समाधान' कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना तथा महिलाओं के लिए उज्ज्वला और आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही करना है। यह भी पढ़ें- पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करें: अजय कार्यक्रम में पहुंचे ग्रा...