मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बैरिया बस स्टैंड के इंचार्जी विवाद में कुंदन सिंह हत्याकांड में मंगलवार को अहियापुर थाना के तत्कालीन दारोगा जितेंद्र महतो की गवाही हुई। वह फिलहाल मनियारी थानाध्यक्ष हैं। उन्होंने कुंदन सिंह हत्याकांड की जांच की थी। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने नौवें गवाह के रूप में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-20 के कोर्ट में उनकी गवाही दर्ज कराई। गवाही में उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी, एफआईआर व चार्जशीट दाखिल करने की जानकारी कोर्ट को दी। मालूम हो कि एक फरवरी 2019 को बैरिया बस स्टैंड में कुंदन सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी अंचला देवी ने राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर व मुखिया अनिल चौबे सहित अन्य के विरुद्ध अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। ये दोनों जेल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.