औरंगाबाद, मई 30 -- फोटो- 30 मई एयूआर 58 कैप्शन- हत्याकांड मामले में शनिवार को दाउदनगर में नामजद आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाते पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराड़ी गांव निवासी कुंदन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर दाउदनगर के थानाध्यक्ष विकास कमार एवं उनकी टीम के द्वारा शनिवार को इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस के अनुसार मामले के नामजद आरोपित दाउदनगर थाना के केसराड़ी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह तथा गौतम कुमार उर्फ छोटू के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने दोनों आरोपितों के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चिपकाया। यह भी पढ़ें- विनीत हत्याकांड के चार फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार आरोपितों को निर्धारित...